
आरोपी – शमशीर सिद्दिकी पिता इस्तियाक सिद्दिकी उम्र 24 वर्ष निवासी चुमरा थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर
आशीष सारथी निवासी जूना बिलासपुर कि रिपोर्ट-अंगद रोड लाईस कम्पनी के वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 10AT 9400 के चालक शमसीर सिद्धिकी पिता इस्तियाक सिद्धिकी निवासी चुमरा रामानुजगंज जिला बलरामपुर (छ.ग.) द्वारा वाहन को लावारिस हालत में छोड़कर व 274 लीटर डीजल की अफरा तफरी कर व 4500 रूपये लेकर भाग जाना , पर धारा 407 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी के सकुनत बलरामपुर में होने की सूचना पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर ट्रेलर में भरे 274 लीटर डीजल को एक अज्ञात ट्रेलर वाहन के चालक को 15000 रूपये में बेचना व वाहन को वही छोड़कर बिक्री रकम एवं खर्च हेतु दिये नगदी रकम 4500 रूपये कुल 19500 रूपये को लेकर गढ़वा झारखण्ड चले जाना बताया। उक्त रकम में से 17000 रूपये को खा पीकर खर्च करना व बचत 2500 रूपये को अपने पास रखना बताने से आरोपी वाहन चालक शमशीर से नगदी रकम 2500 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, विकास सेंगर का विशेष योगदान रहा।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…

