
बिलासपुर, 13 जून 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनि अमला बिलासपुर द्वारा 12-तारीख की शाम से लेकर 13 तारीख को सुबह 6 बजे तक करीब डेढ़ दर्जन ग्रामों में छापामार शैली में सघन निरीक्षण किया। अवैध रेत खदान और खनिज परिवहन करते 7 हाईवा सहित 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
उप संचालक खनिकर्म विभाग डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि टीम द्वारा बीती रात ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी,मंगला,धुरीपारा,
लोखंडी,निरतू, घुटकू लमेर,नेवरा,कोटा बोड़सरा, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। इस दौरान सेंदरी क्षेत्र में 4 हाईवा एवं लोधीपारा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया

नेवरा क्षेत्र में 3 हाईवा 1 जेसीबी,1 चेन माउंटेड मशीन को खनिज मिट्टी/मुरूम का अवैध उत्खनन एवं कोटा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर चैन माउंटेड मशीन को सुपुर्दगी में देते हुए अन्य सभी वाहनों क़ो पुलिस थाना कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का उत्खनन और परिवहन किये जाने के कारण सभी 13 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पिछला सप्ताह खनिज जांच चौकी लांवर मस्तूरी में 3 हाईवा को खनिज रेत का एवं 2 माजदा को मिट्टी(ईंट) के अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण जप्तकर अभिरक्षा में रखा गया है। कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…

