-नगर निगम बिलासपुर के समस्त करों की वसूली करने वाली कंपनी स्पायरों का ठेका निगम द्वारा समाप्त कर दिया गया हैं,इसलिए स्पैरों कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है तो उसे टैक्स की राशि ना दें और इसकी सूचना अपने जोन क्षेत्र कार्यालय में दें। फिलहाल समस्त करों की भुगतान प्रक्रिया को नगर निगम ने 24 जून तक बंद रखा हैं ताकि फिर से पुरानी व्यवस्था को शुरु किया जा सकें,तब तक के लिए शहर के नागरिक टैक्स का भुगतान ना करें। 25 जून से अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय में जाकर या एआरआई के माध्यम से अपना कर सकते हैं।

7 जुलाई 2017 को नगर निगम बिलासपुर द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी के साथ पांच साल का अनुबंध किया गया था। पांच साल की अवधि समाप्त होने के बाद दो साल की समयवृद्धि दी गई थी। जिसके तहत 16 जून 2024 को उक्त समय सीमा समाप्त हो गई। पिछले सात सालों में उम्मीद के प्रतिकूल स्पैरों कंपनी का राजस्व वसूली अपेक्षाकृत कमजोर रहा जहां निगम के एआरआई का वसूली प्रतिशत औसतन 95 था तो स्पैरो का 60 प्रतिशत ही था,जिस वजह से समयवृद्धि समाप्त होते ही निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी का ठेका समाप्त कर दिया गया हैं। अब नगर निगम द्वारा अपने सभी करों की वसूली प्रत्यक्ष तौर पर की जाएगी,जिसमें निगम के कर्मचारी,सहायक राजस्व अधिकारी शामिल रहेंगे।
**25 जून से निगम शुरु करेगा टैक्स की वसूली*
*
टैक्स वसूली के लिए जोन कार्यालय या एआरआई के जरिए प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए साफ्टवेयर के जरिए पावती समेत अन्य दस्तावेज तैयार करने में निगम जुटी हुई हैं,जो 24 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिसके बाद 25 जून से टैक्स लेना शुरु कर दिया जाएगा,इसके लिए नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय और एआरआई के माध्यम से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। तब तक किसी भी व्यक्ति या स्पैरों कंपनी के नाम से संपर्क करने वाले किसी व्यक्ति टैक्स संबधित लेनदेन ना करें,ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सकें।
*जल्द ही आनलाइन होगा सिस्टम,घर बैठें जमा कर सकेंगे टैक्स*
नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। नगर निगम जल्द ही आनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है,जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है,जिसका कार्य अंतिम चरण में है। आनलाइन सर्विस शुरू होने के बाद पोर्टल में करदाता द्वारा अपनी प्रापर्टी आईडी की एंट्री के बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन ही जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।
*24 जून तक टैक्स भुगतान बंद रहेगा,25 जून से टैक्स जोन कार्यालय में जमा कर सकेंगे नागरिक*
*एआरआई के माध्यम से भी दे सकते हैं*
**निगम की अपील अब स्पायरों के नाम से किसी को भी टैक्स का भुगतान ना करें*
*
बिलासपुर-नगर निगम बिलासपुर के समस्त करों की वसूली करने वाली कंपनी स्पायरों का ठेका निगम द्वारा समाप्त कर दिया गया हैं,इसलिए स्पैरों कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है तो उसे टैक्स की राशि ना दें और इसकी सूचना अपने जोन क्षेत्र कार्यालय में दें। फिलहाल समस्त करों की भुगतान प्रक्रिया को नगर निगम ने 24 जून तक बंद रखा हैं ताकि फिर से पुरानी व्यवस्था को शुरु किया जा सकें,तब तक के लिए शहर के नागरिक टैक्स का भुगतान ना करें। 25 जून से अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय में जाकर या एआरआई के माध्यम से अपना कर सकते हैं।
7 जुलाई 2017 को नगर निगम बिलासपुर द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी के साथ पांच साल का अनुबंध किया गया था। पांच साल की अवधि समाप्त होने के बाद दो साल की समयवृद्धि दी गई थी। जिसके तहत 16 जून 2024 को उक्त समय सीमा समाप्त हो गई। पिछले सात सालों में उम्मीद के प्रतिकूल स्पैरों कंपनी का राजस्व वसूली अपेक्षाकृत कमजोर रहा जहां निगम के एआरआई का वसूली प्रतिशत औसतन 95 था तो स्पैरो का 60 प्रतिशत ही था,जिस वजह से समयवृद्धि समाप्त होते ही निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी का ठेका समाप्त कर दिया गया हैं। अब नगर निगम द्वारा अपने सभी करों की वसूली प्रत्यक्ष तौर पर की जाएगी,जिसमें निगम के कर्मचारी,सहायक राजस्व अधिकारी शामिल रहेंगे।
25 जून से निगम शुरु करेगा टैक्स की वसूली
*
टैक्स वसूली के लिए जोन कार्यालय या एआरआई के जरिए प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए साफ्टवेयर के जरिए पावती समेत अन्य दस्तावेज तैयार करने में निगम जुटी हुई हैं,जो 24 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिसके बाद 25 जून से टैक्स लेना शुरु कर दिया जाएगा,इसके लिए नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय और एआरआई के माध्यम से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। तब तक किसी भी व्यक्ति या स्पैरों कंपनी के नाम से संपर्क करने वाले किसी व्यक्ति टैक्स संबधित लेनदेन ना करें,ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सकें।
जल्द ही आनलाइन होगा सिस्टम,घर बैठें जमा कर सकेंगे टैक्स
नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का,कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। नगर निगम जल्द ही आनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है,जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है,जिसका कार्य अंतिम चरण में है। आनलाइन सर्विस शुरू होने के बाद पोर्टल में करदाता द्वारा अपनी प्रापर्टी आईडी की एंट्री के बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन ही जमा करने के बाद उन्हें पावती मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
