
बिलासपुर,, आज के दौर में भी लोग अंधविश्वास के फेर में पढ़कर लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है! यही वजह है की सरकंडा क्षेत्र में तंत्र मंत्र करने के नाम पर लाखो कि धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।


जहा सरकंडा थाने क्षेत्र के सोनगंगा निवासी पीड़ित महिला ने सरकंडा थाने मे शिकायत दर्ज कराई कि पीड़ित महिला का स्वास्थ्य विगत कई दिनों से ख़राब चलने के कारण उसने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए महिला ने गूगल के जरिये हनुमंत निकेतन डॉट कॉम साईट मे जाकर जानकारी ली।
जिसके बाद महिला को एक अनजान नंबर से कॉल आया ।जिसमे उनको स्वास्थ्य संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए हवन पूजन, गौ दान, विंध्यवाशीनी दान, सुरक्षा कवच जैसे कई दान कि प्रक्रिया पूजा पाठ मे करने माध्यम के लिए राशि पीड़िता को एक व्यक्ति आशीष त्रिपाठी के खाते मे डालने को कहा ।जिसके बाद महिला उसके झांसे में आ गई।और पीड़ित महिला ने आरोपी को अलग अलग समय मे लगभग छत्तीस लाख तिहत्तर हजार रूपये कि ठगी कर ली।इसके बाद पीड़ित महिला को जब ठगी का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को की गई।जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। और एसीसीयू और सरकंडा थाना की सयुक्त टीम ने आरोपी आशीष उर्फ अभिनव त्रिपाठी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया।सरकंडा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की इस तरह के वेबसाइट के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए बिलासपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है लेकिन लोगो को भी सतर्क रहना होगा जिससे इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
