
बिलासपुर,,, के तारबहर थाना क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ कानवेट इंग्लिश स्कूल में एक शिक्षक ने मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी .मासूम छात्र का नाम सक्षम गोयल बताया जा रहा है । जो की सेंट जोसेफ स्कूल में 7 वी का छात्र है..छात्र के अनुसार टीचर अर्पण ने उनके साथ जमकर मारपीट की इतना ही टीचर ने मासूम छात्र को बाथरूम भी ले जाने की कोशिश की और इतना ही नही क्रूर शिक्षक ने इस दौरान छात्र के पीठ पर मुक्के की झड़ी भी लगा दी जिसके कारण छात्र को अंदरूनी चोट भी आई है ..
परिजनों और मीडियाकर्मियों से की हुज्जातबाजी ..!
वही जब सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों और मीडिया कर्मियों को बताई तो स्कूल में पहुंचकर परिजनों से भी स्कूल प्रबंधक की तीखी नोकजोख हुई तो इस पूरे वाकए को अपने कैमरे में कैद कर रहे मीडियाकर्मियों से भी स्कूल स्टाफ ने दुर्व्यवहार करते हुए मीडिया के साथियों के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत की भी धमकी दी ..
प्रिंसपल न झाड़ा पल्ला पुलिस कर रही शिकायत का इंतजार .
वही पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है सूत्रों की माने तो छात्र के परिजनों पर भी दबाव बनाकर मामले की शिकायत करने से भी रोका गया ..वही स्कूल की प्रिंसपल ने भी स्वीकार किया की मारपीट की घटना हुई है लेकिन इसकी शिकायत और कार्यवाही के सवाल पर प्रिसिपल साहिबा ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया । जबकि ठीक तारबहर थाने के सामने स्थित स्कूल में छात्र के साथ हुई अमनवीय घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई थी लेकिन लिखित शिकायत नही होने के कारण पुलिस विभाग भी दोषी शिक्षक और प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने में असमर्थता जाहिर करते नजर आया ।
सरकार ने जारी किया है आदेश ऐसी खबर मिलने पर हो कार्यवाही ।
वही शिक्षा व्यवस्था को लेकर जहां विष्णु सरकार गंभीर नजर आ रही है । आज ही स्कूली में होने वाली आकस्मिक दुर्घटना पर रोकथाम लगाने के लिए शिक्षण संचलनाय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को किसी भी प्रकार की इस तरह की खबर समाचारों पोर्टल के माध्यम से सामने आने के बाद स्वत संज्ञान में लेकर तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने और दोषी पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है ।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग के आदेश का अधिकारियों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है और मासूम छात्र की पिटाई करने के मामले में दोषी टीचर और मामले को दबाने वाले सेंट जोसेफ कानवेट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है या फिर जिले के शिक्षा अधिकारी भी इस मामले को रफा दफा कर देते है ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.10बुकिंग में गैस गायब, राशन में चावल साफ! व्यापार विहार में जोरों से चल रही कालाबाजारी का खेल ‘खाद्य कनेक्शन’ बेनकाब, शिकायतों के बाद भी विभाग मौन; फर्जी डिलीवरी, नकली माल और मुनाफाखोरी के खेल में आखिर किन बड़े चेहरों को मिल रहा संरक्षण?”
Uncategorized2026.06.10सुशासन तिहार में फूटा ज़मीन घोटाले का बम! सरकारी भूमि पर कब्ज़े का आरोप, फर्जी रजिस्ट्री से बन रहा मकान; शिकायतकर्ता ने मुकेश विधानी समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और बुलडोज़र कार्रवाई की उठी मांग…
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
