
बिलासपुर,,,स्कूल शिक्षा सत्र के शुरू होने के बाद सरकारी स्कूलों की अव्यवस्था सामने आने लगी।जिसको लेकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता काफी परेशान हो रहे है।स्कूल में फैली अव्यवस्था के समाधान के लिए जिला कलेक्टर कार्यलय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।दरअसल तिफरा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा चार आत्मानंद स्कूल की शुरुवात की गई थी।आनन फानन में चालू की गई इन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षको की भर्ती नही होने पर बच्चो की पढ़ाई में काफी दिक्कत आई।लेकिन इसके बाद इस सत्र में भी वही समस्या फिर सामने आ रही है।जबकि इस बार और बच्चो की भर्ती कराया गया है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय तिफरा में जहाँ पर पठन पाठन को लेकर गंभीर समस्या व्याप्त है,

वर्तमान सत्र में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया जो कराई गई थी, उसे लेकर बहुत संसय तथा विवाद है।पालकगण दूसरे विद्यालय से टी.सी. प्रमाण पत्र निकाल कर स्वामी आत्मानंद तिफरा में जमा करने पर, जमा नहीं लिया जा रहा है, और बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय नहीं बुलाया जा रहा है, अतः इसी दशा एवं परिस्थति में पालकगण बहुत चिंतित है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई में गंभीर समस्या का सामना कर रहे है, और पाठन पाठन की प्रकिया गंभीर रूप से बाधित हो रही है साथ ही साथ पाठ्य पुस्तकों कमी और शिक्षको की समस्या भी विद्यालय में है।

शीघ्र अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान करें। विद्यालय में पठन पाठन के साथ शिक्षकों की व्यवस्था/भर्ती की जाए और आवश्यक पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पालको की समस्या 7 दिवस में नही सुलझाई जाती है तो पालकगण उक्त प्रकरण में उग आदोंलन करने के विवश हो जायेगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
