
बिलासपुर,,, सिविल लाइन क्षेत्र के तंत्रा बार में बाउंसरों और युवकों के बीच विवाद हुआ है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात तक बार को खोलकर शराब परोसने वाले तंत्रा बार में शराब की बोतले ऊपर से नीचे फेकी गई जिसके बाद नीचे से भी शराब की बोतले ऊपर फेकी गई इन सब के बीच युवकों युवतियों के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया था।फिर बाउंसरों का युवकों से विवाद हुआ जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस को देखा युवक युवतियां मौके से रफू चक्कर हो गए।वही इस विवाद में एक युवक आदित्य तिवारी निवासी सरकंडा को चेहरे में आंख के नीचे काफी चोट लगी है,

जिसकी रिपोर्ट उसने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने युवक की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
देर रात तक खुले रहते हैं पब और बार…
शहर के कई बार और पब देर रात तक खुले रहते हैं। इसके कारण कई बार विवाद और मारपीट की स्थिति बनती है। कई बारो में पिछले दरवाजे से पूरी रात शराब की सप्लाई की जाती है। बार के बाहर नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है। मारपीट और विवाद की स्थिति बनने पर ही पुलिस मौके पर पहुंचती है। कड़ी कार्रवाई नहीं होने के वजह से इस पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।
बार बंद करने का समय रात 12 बजे है पर शहर में रात 12 बजे के बाद भी कई बार खुले रहते है जहां लोगो को खूब शराब परोशी जाती है।अगर यही हाल रहा तो शहर में बड़ी वारदात कभी भी हो सकती है। छोटे छोटे विवाद कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है शायद प्रशासन भी किसी बड़ी वारदात हो जाने का इंतजार कर रहा है तभी तो पुलिस विभाग के द्वारा कड़ाई नही बरती जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
