
बिलासपुर, 11 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 तारीख को एक ही दिन एक ही समय पर लगभग सवा चार लाख पौधे मां के नाम पर रोपे जाएंगे। जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी इस सघन पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। महिलाओं की भागीदारी होने से वे रोपे जाने वाले पौधे से भावनात्मक रूप से जुडे़गी। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसकी समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस पूरे अभियान के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर एवं सहायक नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी होंगे। अनुविभाग स्तर पर एसडीएम को अभियान के लिए नोडल बनाया गया है। अभियान मंे मुख्य रूप से फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये जाएंगे। महिलाएं घर की बाड़ी, सार्वजनिक जगह या किसी अन्य स्थान पर भी पौधा रोप सकती है। स्वयं के द्वारा लगाये गये पौधों की महिलाएं रूचि लेकर देखरेख करेंगी। पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एडीएम द्वय आर ए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
