
छत्तीसगढ़–जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लाक के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बिलासपुर सरकंडा का युवक की बहने की सूचना मिली है बताया जा रहा है कि बिलासपुर सरकंडा के आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने देवरी आए थे। एक युवक शिवम यादव पिता आशु राम यादव नदी में स्नान करते वक्त बह गया। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा के नायब तहसीलदार,,थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस अफसर व कर्मचारियों की टीम युवक को खोजने के लिए जुटी हुई है लेकिन रात अधिक हो जाने की वजह से युवक को खोजना कठिन हो गया था पुलिस ने बिलासपुर के एसडीआरएफ टीम को सूचना दी है सुचना मिलने पर बिलासपुर से एसडीआरएफ देवरी पिकनिक स्थल पहुंच चुकी है

और खोज बिना जारी है वहीं पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर डटी हुई है। बलौदा पुलिस ने बताया कि बिलासपुर सरकंडा के छह युवक पिकनिक मनाने देवरी चिचोली आए थे। सभी स्नान कर रहे थे। जिसमें शिवम यादव गहरे पानी में बह गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी हाथ पकड़कर निकाल रहे थे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने जद्दोजहद करते रहे, लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया,,एसडीआरएफ की टीम देवरी पिकनिक स्थल पहुंच चुकी है और खोज बिना जारी हो चुका है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
