
बिलासपुर,,, अरपा भैसाझार में गुरुवार को एक दिवस अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे जल संसाधन एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का निरीक्षण किया।मंत्री केदार कश्यप यहां बैराज का निरीक्षण किया ।वही निरीक्षण गृह का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने विगत 10 से 11 वर्षों पहले अरपा भैंसाझार बैराज की भूमि पूजन के बाद यहां कालजी योजना के नाम से शुरू की गई परियोजना के भी पूर्ण होने की स्थिति अधिकारियों से पूछी उन्होंने कहा कि जो भी दिक्कतें इसमें आ रही है

उसे दूर कर जल्द से जल्द इसी परियोजना का लाभ किसानों को दिया जाए निरीक्षण के दौरान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सिंचाई को लेकर जो भी बढ़े और दिक्कतें हैं उसे दूर कर तय समय सीमा के अंदर किसानों को अरपा भैंसाझार बैराज से पानी उपलब्ध कराया ताकि योजना की सार्थकता सिद्ध हो सके उन्होंने यहीं पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक मिली

जहां उन्होंने परियोजना के संबंध के अलावा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तृत जानकारी ली उन्होंने दिशा निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए ताकि इसका लाभ प्रदेश वासियों और जिले वासियों को मिल सके। मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे
जल संसाधन मंत्री ने जिले में चल रही जल संसाधन की परियोजनाओं पर बैठक के साथ ही यह भी तय कर दिया कि समय सीमा पर सभी परियोजनाओं को पूरा करें जिससे सरकार की जो मंशा योजना को लेकर है वह पूरा हो सके जाहिर तौर पर मंत्री के इस दौरे के बाद जल संसाधन विभाग में चल रहे कार्यों में तेजी आएगी और परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था भी मजबूत होगी इस दौरान जल संसाधन, राजस्व सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
