
रायपुर,,,महिला सशक्तीकरण को लेकर नए-नए काम किए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के विकास की योजनाएं भी बनाई जा रही है। इन सबके बीच
बिलासपुर. मेडिकल कॉलेज सिम्स के सीनियर सर्जन डॉक्टर पर मरीज की बहन ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण से की है. महिला अपने भाई का इलाज करवाने सर्जन डॉक्टर के ओपीडी कक्ष में गई थी. इस दौरान डॉक्टर सर्जन ने गलत नीयत से छेड़खानी किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत सिम्स प्रबंधन से की, लेकिन प्रबंधन ने उसे उल्टा पांव भगा दिया. परेशान होकर पीड़िता ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता महिला बिलासपुर शहर की रहने वाली है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि अक्टूबर 2022 को उनके बड़े भाई को जेल से इलाज के लिए सिम्स लेकर आए थे. कमर में दर्द की शिकायत थी. सिम्स के सीनियर सर्जन ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे थे. इस दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से गलत बात करते हुए महिला से छेड़खानी किया. जब महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर धमकी दी. इससे डरकर उन्होंने किसी को नहीं बताया.
महिला ने बताया कि उसका पति सिम्स के सर्जन विभाग में संविदा पर पदस्थ थे और उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी गई थी. इस वजह से पीड़िता शिकायत नहीं की. इस बीच पीड़िता शिकायत करने सिम्स प्रबंधन के पास पहुंची. प्रबंधन ने भी बिना सुने उसे वापस भेज दिया. नए कानून लागू होने के बाद महिला को त्वारीत न्याय मिलने की जानकारी हुई. फिर उन्होंने 11 जुलाई 2024 को शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय में शियकत दर्ज कराई है. साथ ही डॉक्टर सर्जन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
