
छत्तीसगढ़,,, बिलासपुर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ भक्त कई प्रयाश किये लेकिन लगातार हो रहे गौ तस्करी, गौ हत्या का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटनाओ में गोवंश की जान जा रही है। अक्सर देखा जाता है नेशनल हाईवे पर चलने वाली तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में मवेशी आ जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। हाल ही में बिलासपुर के सिलपहरी नेशनल हाईवे की एक घटना में 9 मवेशियों की जान गई थी। तो वही सिरगिट्टी के बन्नक चौक पर कैपशूल गाड़ी ने गर्भवती गौ माता को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे 5 गौ वंश की जान गई,इसी तरह कई बार कार से गौ वंश को कुचलने की घटनाएं भी सामने आई है। लगातार गौवंश हत्या हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कानून में सख्ती लाने का निर्णय लिया गया है। कुछ नियमों में बदलाव करते हुए अब गौ तस्करी, गौ मांस, गौ हत्या करने वालों के ऊपर 7 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना या फिर दोनों सजा का प्रावधान होगा। प्रदेश में गोवंश और दुधारू पशुओं के अवैध परिवहन तस्करी उनकी हत्या या मांस की बिक्री की कई घटना लगातार सामने आ रही है। ऐसी घटनाओं को लेकर गौ सेवकों द्वारा लगातार मांग उठ रही थी। ऐसे अपराधों में कठोर कार्रवाई न किए जाने की वजह से लोगों में आक्रोश नजर आ रहा था। इसे ध्यान में रखकर सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। जिसमें 7 साल की जेल का प्रावधान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
