
बिलासपुर,,, सिविल लाइन क्षेत्र के सरजु बगीचा विघ्नहर्ता हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने आधी रात को जमकर हंगामा मचाया है।इस दौरान बदमाशों ने कई मकानों में पथराव भी किया है।बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कालोनी के रहवासियों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज भी कराई है। इस पर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आप को बता दे की सरजु बगीचा में रहने वाले मुकेश परिहार ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब तीन बजे 20 से 25 बदमाश कालोनी में घुस आए थे, बदमाशों के हाथ में हथियार भी थे। युवकों ने कालोनी में हंगामा करते हुए गाली-गलौज किया साथ ही कुछ लोगों की गाड़ियों का तोड़ दिया। कुछ युवकों ने मकानों में भी पथराव किया है,जिसकी वजह से कालोनी की महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कालोनी के रहवासियों ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में करते हुए सीसीटीवी कैमरे का

फुटेज सौंपा है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है। वही इतना सब हो जाने पर भी सिविल लाइन पुलिस अभी तक बदमाश युवकों को पकड़ पाने में नाकाम साबित हो पाई है।देर रात बदमाशों की इस हरकत से सिविल लाइन पेट्रोलिंग की पोल खुलती नजर आ रही है।वही जल्द से जल्द बदमाश युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कॉलोनी वाशियो ने आंदोलन की चेतावनी भी दे रखी है।अब देखने वाली बात है की सिविल लाइन पुलिस कब तक इन बदमाश युवकों को गिरफ्तार करती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.26ओवरटेक पर ओवरएक्शन पड़ा भारी! IPS गगन कुमार की सख्ती, तोरवा पुलिस ने दबोचे दोनों दबंग; फॉर्च्यूनर भी जब्त, मारपीट का ‘रोड शो’ बना जेल यात्रा, शहर में गुंडागर्दी पर कड़ा संदेश…
Uncategorized2026.04.26सावधान…फॉर्च्यून के नाम पर ‘फ्रॉड’ बिलासपुर में नकली तेल का खेल, टीन में बदबूदार मिलावट, जेब पर डाका; अयोध्या से उठी लपटें अब छत्तीसगढ़ तक, उपभोक्ता सतर्क नहीं हुए तो रसोई में घुस जाएगा जहर…
Uncategorized2026.04.26चाकू लहराकर मचाई दहशत, ‘चप्पू’ सोनकर चढ़ा पुलिस के हत्थे! सिटी कोतवाली की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; चार और पर कसा शिकंजा, बिलासपुर में बदमाशों को साफ संदेश अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी…
Uncategorized2026.04.26चकरभाठा में सट्टे का ‘डिजिटल खेल’ पकड़ा गया: दिनेश पंजवानी गिरफ्तार, अज्जू भगतानी फरार; रेडमी मोबाइल और एक्टिवा बनी सबूत, IPL मैच पर ऑनलाइन दांव लगाते गिरोह का खुलासा, पुलिस की सख्ती से सटोरियों में मचा हड़कंप…
