
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में पीड़ित नाबालिक ने दिनांक 19.07.2024 को परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि संजय बघेल इसके घर में वर्ष 2020 से 2021 तक किराये पर अकेले रहता था। जिससे जान पहचान हुआ था जो काम कर वापस आने के दौरान बातचीत करता था और कहता था कि वह पीड़िता को पंसद करता है पत्नि बनाकर अपने पास रखेगा। दिनांक 08.07.2021 को वह इसे अकेली पाकर इसके घर में ही किराये के रूम में जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा अक्सर शारीरिक सबंध बनाता था और किसी को कुछ मत बताना शादी करने के बाद बतायेंगे बोलता था। आरोपी जल्द शादी करने का झांसा देकर किराए के मकान को छोड़कर चला गया। पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध सदर कायम किया गया। एवं मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी संजय बघेल का पतासाजी कर तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर बहतराई अटल आवास से पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी👇
संजय कुमार बघेल पिता धरमूराम बघेल उम्र 31 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास बहतराई रोड सरकण्डा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
