
बिलासपुर,,, तखतपुर थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पर तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है,जिसमे तखतपुर स्थित एसबीआई बैंक में घुसकर बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की गई है। वही घटना के दौरान बैंक कर्मियों में डर का माहौल बन गया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी में साफ नजर आ रही कि किस तरह से युवकों द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की गई, इन युवकों ने बैंक मे रखी अपनी मॉर्गेज की गई जमीन के कागजात मांगे और जमीन को बेच कर लोन चूका देने की बात कही, तब बैंक मैनेजर ने जवाब मे कहा कि मॉर्गेज लोन चूका नहीं देते तब तक आपको जमीन के कागजात नहीं देंगे, इसी बात से गुस्साए युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई जहाँ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
