
बिलासपुर,,जिले में लगातार चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं! वही पुलिस के लिए चुनैती साबित हो रहे हैं! वही रतनपुर इलाके में चोरों के हौसले बुलंद है,! आपको बता दें इस बार चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाया और लाखों के जेवर, नगद, और अन्य सामान हांथ साफ कर दिया है, रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर कॉलेज के पास रहने वाले अमितेन्द्र तिवारी पिता अरुण तिवारी के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमितेन्द्र तिवारी प्राइवेट कंपनी में काम करते है जो बीते 19.07.2024 को सहपरिवार उज्जैन दर्शन करने गए हुए थे, आज दोपहर 2 बजे वापस लौटे, जब उन्होंने घर पहुँचकर सामने का दरवाजा खोला तो घर के अंदर तीनों कमरे में सामान फैला हुआ था, जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए, जहाँ उन्होंने जब कमरों के अंदर जाकर देखा तो पाया कि आलमारी में रखें 4 तोला सोना, 50 तोला चांदी के जेवर, 1 लैपटॉप, 3 मोबाईल और कुछ नगदी रकम गायब थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 2.50 लाख से अधिक के माल पर अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। घटना की सूचना प्रार्थी ने रतनपुर थाने को दी, जिनके द्वारा मौके पर पहुँच डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
