
बिलासपुर,,,प्रेस क्लब बिलासपुर के भवन में लगे पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शिलापट को तोड़कर फेंकने से पत्रकारों में आक्रोश है। पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।


प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने पत्रकारों के साथ सिविल लाइन पुलिस से लिखित शिकायत की है। जिसमें कहा है कि वर्ष 2018 में बिलासपुर प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष तिलक राज सलूजा के कार्यकाल में प्रेस क्लब भवन का नवनीकरण कार्य किया गया था। निर्माण कार्य के बाद 12 मार्च 2018 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में भवन का लोकार्पण किया गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष श्री ब्रदीधर दीवान, तत्कालीन सांसद श्री लखनलाल साहू, तत्कालीन महापौर श्री किशोर राय, तत्कालीन संभागायुक्त श्री टी.एस. महावर एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम के तत्कालीन अध्यक्ष श्री अशोक विधानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब भवन के सामने अतिथियों के नाम लोकार्पण का शिलापट लगाया गया था। जिसे असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़कर राघवेंद्र राव सभा भवन के पीछे, सुलभ शौचालय के सामने फेंक दिया गया।
पत्रकारों ने पुलिस से मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व कोषाध्यक्ष रमन दुबे, पूर्व सह सचिव उमेश मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार संदीप करियर, अजीत मिश्रा आदि शामिल थे
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
