
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले अरपा रिवर व्यू सड़क पर चेन स्नेचिंग की घटना ने मंगलवार की सुबह सनसनी फैला दी। घटना में डीपी विप्र कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मेघा दाभड़कर को निशाना बनाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मेघा अपने पति के साथ सुबह 5 बजे मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। करीब 5:35 बजे, जब वे रिवर व्यू रोड पर मिक्सिंग प्लांट के पास थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार आरोपी ने पीछे से आकर उनके गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया। इस दौरान डॉ. मेघा ने साहस दिखाते हुए संघर्ष किया, जिसके चलते मंगलसूत्र का एक हिस्सा उनके हाथ में रह गया, जबकि सोने का लॉकेट वाला हिस्सा आरोपी लेकर भाग निकला।
पीड़िता ने तुरंत अपने पति के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी का सुराग मिल सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
