
रायगढ़,,,, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पुलिस विभाग की छवि को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है! जहां सिटी कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत पर व्यवसायी से अवैध वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं! शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है!


मामला कोतरा रोड क्षेत्र का है! यहां के होटल की टपरी चलाने वाले एक छोटे व्यवसायी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक फेरी वाले से करीब 100 पैकेट राजश्री गुटखा खरीदा था! इसी खरीद को आधार बनाकर सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत ने तीनों को थाने बुलाया… आरोप है! कि प्रधान आरक्षक ने व्यवसायियों पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी… इससे डरे व्यवसायियों से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की गई!
पीड़ित टपरी संचालक ने किसी तरह 20 हजार रुपए नकद दे दिए… लेकिन इसके बाद भी दबाव कम नहीं हुआ… आरोप है! कि पुलिसकर्मी लगातार 5 हजार रुपए और देने की मांग करता रहा और थाने के चक्कर कटवाता रहा…
लगातार मानसिक दबाव और धमकी से परेशान होकर व्यवसायी ने आखिरकार बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी… शिकायत में पूरी घटना का विवरण देते हुए निष्पक्ष जांच और वसूली गई रकम वापस दिलाने की मांग की गई!
शिकायत की जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए… इसके बाद रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र लाइन अटैच कर दिया…
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है! वहीं, आम लोगों में यह चर्चा है! कि यदि पीड़ित ऊपर तक शिकायत न करता तो शायद मामला दबा दिया जाता अब इस प्रकरण ने वर्दी की साख और विभागीय पारदर्शिता पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
