
बिलासपुर,,,, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में पदस्थ कर्मचारी और बॉक्सर लेस्टर स्मिथ पर विद्यानगर निवासी युवक रोहन रॉबिंसन के साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप लगा है!पीड़ित रोहन इस वक्त अस्पताल में भर्ती है! बावजूद इसके तारबहार थाना पुलिस द्वारा अब तक FIR दर्ज नहीं किए जाने से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं!

पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले लेस्टर स्मिथ से उसका विवाद हुआ था! इसके बाद लेस्टर ने रोहन की स्कूटी पर जानबूझकर अपनी बाइक चढ़ा दी…

और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया… आरोप है! कि मारपीट इतनी गंभीर थी! कि रोहन के सिर में गहरी चोट आई और गर्दन टूटने से बाल-बाल बची… घटना के बाद रोहन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा… जहां वह अब भी सिर पर पट्टी बांधे हुए है!

रोहन रॉबिंसन का कहना है! कि उसने पूरी घटना की लिखित शिकायत तारबहार थाने में दी है! लेकिन पुलिस ने केवल शिकायत लेकर मामले को दबाने की कोशिश की… FIR दर्ज न होने से आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए हैं! पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है! कि लेस्टर स्मिथ ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है! इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई!


पीड़ित का यह भी कहना है! कि लेस्टर स्मिथ आए दिन उसे सड़क पर रोककर परेशान करता था! और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता रहा है! स्थानीय लोगों का आरोप है! कि रेलवे का कर्मचारी होने और बॉक्सर होने के कारण लेस्टर अपनी दबंगई दिखाता है!
मामले से आहत पीड़ित अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की तैयारी में है! वहीं, FIR दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
