
बिलासपुर,,,, जिले के कानन पेंडारी जू से एक अहम खबर सामने आई है! जहां आपसी संघर्ष में एक नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई! शनिवार सुबह जू परिसर में दो नर नील गायों के बीच भिड़ंत हो गई… जिसमें एक नील गाय को गंभीर चोटें आई हैं!
यह घटना सुबह उस समय हुई… जब जू आम लोगों के लिए बंद था!ड्यूटी पर पहुंचे जू कीपर ने एक नील गाय को खून से लथपथ घायल हालत में देखा… इसके बाद तुरंत जू प्रबंधन और वन्य प्राणी चिकित्सक को इसकी सूचना दी चिकित्सक के निर्देश पर घायल नील गाय को केज से बाहर निकालकर तुरंत जू अस्पताल में भर्ती कराया गया….
जांच में सामने आया है! कि नील गाय के शरीर पर सींग से किए गए कई गहरे घाव हैं! जिनसे काफी खून बह रहा था! फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है! जू प्रबंधन के अनुसार, कानन पेंडारी जू में इस समय 11 नील गायें हैं! और सभी को एक ही केज में रखा गया है! अधिक संख्या होने के कारण नर नील गायों के बीच अक्सर टकराव की स्थिति बन जाती है! इसी वजह से यह घटना सामने आई है! घटना के बाद जू प्रबंधन ने जू कीपरों को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं! वहीं जू परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं! जिससे निगरानी व्यवस्था कमजोर बताई जा रही है! फिलहाल घायल नील गाय का इलाज जारी है! और समय पर उपचार मिलने से उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
