Sat. Nov 7th, 2026

मामूली विवाद में जानलेवा हमला करने वाला भाई बहन को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मामूली विवाद में जानलेवा हमला कर फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गए दोनो आरोपी पीड़ित के रिश्तेदार हैं। इसमें एक आरोपी पत्नी तो दूसरा साला है। फरार आरोपी भी पीड़ित का रिश्तेदार है।
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सरकंडा पुलिस के अनुसार नगोई निवासी शिवनारायण खरे ने 6 जनवरी 24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बड़े भाई पर उसकी पत्नी दोनों सालों ने जानलेवा हमला किया है। शिवनारायण ने बताया कि सुबह बड़े भाई जयनारायण और भाभी प्रभा खरे के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान भाभी के दोनो भाई अनिल घोसले, विक्रम घोसले भी पहुंच गए। दोनो भाइयों ने अपनी बहन यानी भाभी के साथ मिलकर बड़े भाई को गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने बड़े भाई जयनाराण के साथ जानलेवा मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बीच बचाव के बाद बड़े शिव नारायण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तत्कालीन समय मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभा और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। घायल जयनारायण सूर्यवंशी के बयान और मेडिकल दस्तावेज के आधार पर प्रभा खरे और उनके दोनों भाइयो के खिलाफ एफआईआर में आईपीसी की धारा 307 जोड़ा गया। साथ ही फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई।
मंगलवार को मुखबीर ने बताया कि फरार आरोपी प्रभा खरे, विक्रम घोसले चिंगराजपारा में रिश्तेदार से मिलने आए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबन्दी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार फरार तीसरे आरोपी अनिल घोसले को पकड़ लिया जाएगा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed