
बिलासपुर,,, मस्तूरी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी, रॉड और पाइप से प्राणघातक हमला किया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30.06.24 को अपने दोस्त प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू, अतूल कश्यप, भावनी साहू के साथ अपने सेठ बालमुकुंद वर्मा से मुलाकात करने रेमण्ड परसदा गये थे। मुलाकात कर वापस अपने गांव आ रहे थे तभी लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने मोटर सायकल खड़ा किया उसी वक्त ग्राम करूमहू के राम बलम और कुमार भी वही पर थे। दोस्तो के साथ खाना खाने के लिये बात चीत कर रहे थे उसी समय राम बलम और कुमार तुम लोग अपने मोटर सायकल का साइड में खड़ा करके बात करो कहते हुये वाद विवाद करने लगे। उसके बाद सब अपने अपने मोटर सायकल को लेकर घर जाने के लिये निकले। जैसे ही लीलागर नदी के पुल पार कर 03:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे। उसी समय राम बलम और कुमार अपने अन्य साथीयो के साथ मोटर सायकल से आये और अश्लील गाली देते हुये तुम डण्डा, राड, पाईप व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी रामबलम घृतलहरे पिता भगवान उम्र 42 साल 02. रामकुमार बंजारे पिता भगीरथी बंजारे उम्र 58 3.राकेश धृतलहरे पिता चिंता राम उम्र 27 साल 4.परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू पिता स्व. हरीश चंद्र धृतलहरे उम्र 38 साल सभी निवासी करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले के अन्य आरोपी भागवत घृतलहरे पिता स्व. भगत धृतलहरे उम्र 35 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला तथा आरोपी जितेंद्र टण्डन पिता चन्द्र राम टण्डन उम्र 20 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला जो घटना के बाद से फरार थे उनके घर में आने की सूचना पर दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी 👇
01 भागवत घृतलहरे पिता स्व भगत घृलहरे उम्र 55 साल
02.जितेंद्र टण्डन पिता चंद्र राम टण्डन उम्र 20 साल दोनो निवासी करूमहुथाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
