
बिलासपुर,,,बिलासपुर पुलिस कार्यवाही के नाम पर तीन सवारी, बिना हेलमेट ,बिना नंबर प्लेट के वाहन चेकिंग,करने में पूरे प्रदेश भर में पुलिस आगे है! वही पुलिस का काम अपराध रोकने का है! पर लगता है! तारबाहर थाने के कुछ पुलिसकर्मी सिर्फ पैसे कमाने के लिए वर्दी पहने है!वही एक ताजे मामले में स्क्रैब का काम करने वाले मोहम्मद अब्दुल ने तरबाहर थाने में पदस्थ एस आई और सिपाही की शिकायत एसपी से की है! जिसमे कबाड़ी का आरोप है! की पैसे नहीं देने पर थाने में रखे रेलवे के लोहे को उसकी गाड़ी में रख कर उसे फसाया गया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद फिरोज मसानगंज में ताज ट्रेडर्स के नाम से कबाड़ का दुकान संचालित करता है!



और इस दौरान उसकी गाड़ी में टूटे-फूटे एल्युमिनियम के स्क्रैप Ak स्क्रैब ट्रेडर्स के पास भेजा था इस दौरान रेलवे के पास तारबाहर थाना के सिपाही मुरली भार्गव ने गाड़ी को रोका और उसे तारबाहर थाना ले आया, इस दौरान मौके पर मौजूद एसआई श्रवण कुमार टंडन ने कबाड़ी से स्क्रैब का बिल मांगा, जिस पर कबाड़ी ने स्क्रैब का बिल लाकर थाना प्रभारी को दिखाया, इस पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने एसआई टंडन से मिलने को कहा.. एसआई ने कबाड़ी को कबाड़ का बिल आरक्षक मुरली भार्गव को ट्रांसफर करने और 2 लाख रुपए दे दो और गाड़ी ले जाओ कहा.जिसके बाद कबाड़ी ने इतने पैसे कहां दे पाऊंगा कहकर पैसे देने से मना कर दिया, वही कबाड़ी के सहयोगी ने तारबाहर चौक के पास आरक्षक मुरली भार्गव को 40 हजार दिए, फिर सिपाही द्वारा पैसे के लिए कबाड़ी को तंग किया जा रहा था,

और पैसे नहीं देने पर थाने के अंदर ही गाड़ी में रेलवे का लोहा डाल दिया गया और जबरदस्ती गाड़ी को एफसीआई चौक के पास भेज दिया गया है, इस दौरान थोड़ी देर बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें सरकारी लोहा होने के बाद गाड़ी पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी मोहम्मद फिरोज को जेल भेज दिया गया.. पूरे मामले में कबाड़ी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वही अब देखना होगा की इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
