
बिलासपुर,,,महिलाओ के साथ लगातार हो रहे अपराध पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार जारी है! आपको बता दे कि प्रार्थिया द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक सौरभ चौबे द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त शिकायत जांच बाद नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा, द्वारा अपराध सदर पंजीबद्ध करने निर्देशित किया गया। जिसके पालन में थाना सरकण्डा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद से आरोपी आरक्षक सौरभ चौबे फरार चल रहा था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज दिनांक 25.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सौरभ चौबे अपने सकुनत पर परिवार से मिलने आया है। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को जानकारी दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना सरकंडा की टीम तैयार कर आरोपी सौरभ चौबे के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध का फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी आरक्षक गिरफ्तार आरोपी आरक्षक रिपोर्ट के बाद से था फरार।
आरोपी 👇
सौरभ चौबे पिता सुरेश चौबे उम्र 28 वर्ष निवासी माताचौरा के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
