
बिलासपुर,,,कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछली पालकों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही श्री दिलहरण को 4 हजार मछली बीज बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है। कलेक्टर ने हैचरी में पीपल का पौधा भी लगाया।
कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस हैचरी में इस साल 13 करोड़ मछली बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिले में मांग की आपूर्ति पूरी करने के बाद ये मछली बीज जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और बलौदाबाजार जिले मंे भी भेजा जाता है। बरसात शुरू होने के बाद तालाबों में पानी भर गया है। कलेक्टर द्वारा स्पॉनिंग पुल, इनक्यूबेशन पुल, ब्रिडिंग तकनीकी की जानकारी ली। मछली संचयन का काम जिले में बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है।

अच्छी बारिश होने पर इसके लिए अनुकूल माहौल बना है। सैकड़ो किसानों को मछली बीज का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हैचरी की पूरी कार्यप्रणाली और केन्द्र में तैयार किए जाने वाले बीज उनके वितरण की पूरी प्रक्रिय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हैचरी में प्रत्येेक चरण में तैयार बीज, तालाब में मछली पालन के कार्य को देखा। मतस्य पालन विभाग के उप संचालक एके महिश्वर ने कलेक्टर को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मतस्य निरीक्षक राजेश वर्मा, सतीश मेनन एवं प्रक्षेेत्र प्रभारी डी.डी. रात्रे मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
