
बिलासपुर,,,कलेक्टर अवनीश शरण ने आज निपनिया में संचालित लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात कर ट्रेनिंग की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। प्रशिक्षकों से कहा कि ट्रेनिंग ले रहे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए।

उन्होंने यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद सफल युवाओं को सम्मानित भी किया। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी लगाया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पाण्डेय एवं कौशल विकास मार्गदर्शन केन्द्र के सहायक संचालक यू के पटेल भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने संचालित सभी कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे सभी युवााओं से चर्चा कर विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर में 60 युवा, पीएम विश्वकर्मा अंतर्गत टेलरिंग में 45 युवा, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में 30 हितग्राही और हेन्ड एम्ब्रॉइडेड में 30 हितग्राही प्रशिक्षण ले रहे है।

कलेक्टर ने 3 युवाओं को सम्मानित किया। इनमें रंजीता पटेल, प्रकाश साहू और कृष्णा कुमार साहू शामिल है। इन तीनों युवाओं ने यहां से प्रशिक्षण लिया है और ये अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर हो गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
