
बिलासपुर,,, शोशल मीडिया में अश्लील फोटो एवं वीडियो अपलोड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर झारखंड का युवक करता रहा मल्हार की स्थानीय युवती का दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। घटना कुछ इस प्रकार है कि मल्हार में रहने वाली युवती सिलाई मशीन का काम करती थी। वह जहां काम करती थी पास में ही रहने वाले राहुल नामक युवक से उसकी मंदिर में जान पहचान हुई। जल्द ही यह जान पहचान प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। युवती के अनुसार इसी दौरान पलामू झारखंड में रहने वाला राहुल गुप्ता ने निजी पलों के दौरान युवती की कुछ अश्लील एवं निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख ली, जिसके सहारे ब्लैकमेल कर वह युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को यह डर दिखाता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानी तो उसके फोटो वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा। डर के मारे युवती उसके सामने हर बार समर्पण करती चली गई। जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो 3 जून को युवती ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में कर दी, जिसके बाद से पुलिस राहुल गुप्ता की तलाश कर रही थी, लेकिन राहुल गुप्ता भागा भागा फिर रहा था। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि राहुल गुप्ता गोवा में है। पुलिस की एक टीम गोवा में पहुंची और वहां से उसे गिरफ्तार कर मस्तूरी लेकर आई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
