
ट्यूशन टीचर से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी पर बिलासपुर का प्रहार | गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की संपत्ति 9000रू से खरीदे स्मार्ट वाच, चांदी की चैन किया गया बरामद। ट्यूशन पढाने जाती हुई महिला टीचर आरोपीयों का शिकार पूर्व में घटना शामिल 01 लुटेरे को किया जा चुका है गिरफ्तार

बिलासपुर,,, प्रार्थीया श्रीमती अल्का गुप्ता पति चंद्र प्रकाश गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी आरके बूट हाउस गली नंबर 03 तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली ने उपस्थित आकर दिनांक 22.11.2023 को कश्यप कालोनी ट्यूशन पढ़ाने गई थी वहां से वापस पैदल अपने घर तेलीपारा आ रही थी कि गली नंबर 03 के पास समय करीवन 05.45 बजे पहुची थी तभी एक्टीवा वाहन में बैठे तीन लोग आये और उसमे से एक व्यक्ति जो कि मै अपने कंधे में पर्स को टांग कर रखी थी उसे चोरी कर ले गया बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाईल पर्स चश्मा और 9000 रूपये डायरी और आलमारी की चाबी थी। जिसे लेकर गये थे प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 541 / 23 धारा 392,34 मादवि अपराध कायम कर विवेचना की गई मुखबीर की सूचना पर आरोपी – विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ मोरण्डम कथन लिया गया था जो अपने कथन में अपने साथी आरोपी 01. -ओम गरूड उर्फ ओम उडिया पिता किशोर गरूड उम्र 19 वर्ष निवासी कुंदन पैलेस के बाजू गली में विनोबा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ०ग० 02 – विशाल मेश्राम के साथ दिनांक घटना समय का लूट को करना स्वीकार किया था। फरार आरोपियों के विरूद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।
लंबित प्रकरण धारा 173 (8) जा.फौ. के शेष आरोपी ओम गरूड उर्फ ओम उडिया एवं विशाल मेश्राम के तहत विवेचना की जा रही थी आरोपी ओम गरूड फरार होकर विशाखापटनम चला गया था जो पता तलाश दौरान मुखबीर की सूचना पर बिलासपुर आना एवं पुनः विशाखापटनम जाने के फिराक में है जिसे मुखबीर की सूचना पर तालापारा मेन रोड से घेराबंदी पकडकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूर्व से गिरफ्तार विशु श्रीवास और फरार विशाल मेश्राम के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया और लूट में पाई रकम से एक स्मार्ट वाच और एक गले के चांदी का चैन को खरीदना बताया और शेष रकम को खर्च हो जाना बताया और लूट का एक लेडिस सफेद रंग का चश्मा और एक पर्स को घर में रखा हूं चल कर बरामद करा देता हूं आरोपी के पेश करने पर एक काले रंग की स्मार्ट वाच और एक चांदी का गले का चैन और एक लेडिस चश्मा सफेद रंग का और एक कत्था रंग का पर्स को मुताबीक जप्ती पत्रक के गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से विधिवत आज दिनांक 25.07.2024 को गिरि किया गया । जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है प्रकरण के शेष आरोपी विशाल मेश्राम की पतासाजी कि जा रहीं हैं ।
आरोपी 👇
ओम गरूड उर्फ ओम उडिया पिता किशोर गरुड उम्र 19 वर्ष निवासी कुंदन पैलेस के बाजू गली में विनोवा नगर थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ०ग० दिनांक गिरफतारी 25.07.2024
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
