
बिलासपुर,,,पुराना बस स्टैंड से रविंद्रनाथ टैगोर चौक तक निगम सड़क चौड़ीकरण के साथ सौंदर्य करण का कार्य कर रहा है. निर्माण कार्य के जद में आए अवैध कब्जाधारियों को पहले ही हटवा दिया गया था,शनिवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ा गया.

विकास कार्य में बाधा बना रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है. पुराना बस स्टैंड से रविंद्र नाथ टैगोर चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है,वही इस सड़क को आकर्षक बनाने यहां ग्रीन पैच तैयार किया जायेगा इसके लिए अतिक्रमण हटाया गया . सालों से नगर निगम की जमीन पर बनी दुकानों तोड़ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया जा चुका था. शनिवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने आयुक्त के निर्देश पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की, इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर जेसीबी चला दिया, वही अवैध कब्जा को भी हटाया गया. नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए कार्यवाई के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ. सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम प्रशासन ने पुलिस बल भी तैनात किया था. इस स्थान पर दो दर्जन से अधिक ठेले गुमटीया लगाकर कई वर्षों से लोग व्यापार कर रहे थे. भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण लोगों की यहां आवाजाही रहती है. बहरहाल नगर निगम प्रशासन ने सभी अवैध कब्जाधारियों द्वारा किए गए निर्माण को जमींदोज़ कर दिया.
टीवी स्क्रीन मे दिख रही यह लोग,नगर निगम के कर्मचारी नहीं है. ना ही इन्हे निगम ने बुलाया है. दरअसल नगर निगम के द्वारा तोड़े गए आधा दर्जन से अधिक दुकानो से,निकला लोहे का छड़ उठाने यह बिन बुलाई भीड़ पहुंची है. हाथ मे हथोड़ा और लोहा कटाने ये लोग आरी लेकर पहुचे है. यहाँ जिसे जितना कबाड़ मिला वो उठा लिया. और अपने संसाधन रिक्शा, हाथ ठेला मे भरकर ले गया.

निगम के अधिकारी मौके पर थे लेकिन सभी मुक दर्शक बने रहे. कबाड़ी को लोहा बेचकर यह सभी पैसा पाने की गरज से पहुचे थे . इन्हे देखकर वहा से गुजरने वाले लोग यही सोचते रहे कि यह निगम के कर्मचारी है या कोई और. लेकिन बाद मे पता चला कि यह लोग रोज कमाने वाले लोग है.मलबे से लोहा निकालने बच्चे, जवान से लेकर बूढ़े भी पहुचे थे.निगम कि इस तोड़फोड़ कि कारवाही से कई सालो का कब्ज़ा एक झटके मे हट गया. बहरहाल तोड़फोड़ कि इस कार्यवाही मे बहुत सारे लोगों की बल्ले बल्ले हो गयी.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
