
छत्तीसगढ़,,,प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दो दिन पहले मनेंद्रगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मनेंद्रगढ़ में विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया और कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं, मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को लाई गई पनीर की क्वालिटी खराब मिली। मामला सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं, पनीर की जांच के लिए सेंपल रायपुर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी जायसवाल के दौरे के दौरान उनके लिए खाने में पनीर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन जब पनीर को काटा गया तो खराब निकला। हालांकि खराब पनीर स्वास्थ्य मंत्री को परोसी नहीं गई। बताया गया कि खराब पनीर श्रीराम डेयरी से लाई गई थी।
वहीं, मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद श्रीराम डेयरी से पनीर और दही का नमूना जांच के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कहा जा रहा है कि श्रीराम डेयरी में अरारोड मिलाकर पनीर बनाया जाता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
