Wed. Oct 21st, 2026

रेलवे क्षेत्र के कालोनियों के रास्ते को किया बंद आवागमन में हुई दिक्कत,, पुलिस के अधिकारियों ने मौके का किया निरीक्षण,

बिलासपुर,,, रेल मंडल के अड़ियल रवैये और मनमानी का भुगतान आम जनता को करना पड़ रहा है। रेल मण्डल ने सुरक्षा का हवाला देकर रेलवे परिक्षेत्र के V.I.P इलाको और कालोनियों का कई रास्ता बन्द कर दिया है। इससे स्कूली बच्चे और आम राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

बिलासपुर रेल मंडल के द्वारा भारत माता स्कूल के बगल वाली सड़क को लोहे के रॉड लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके बाद फिर तारबाहर खुदीराम बोस चौक वाले इलाके पर भी लोहे का खूंटा गाड़ उसे भी बन्द कर दिया गया। सर्व दलीय मंच द्वारा लम्बे समय से इसका विरोध किया जा रहा था कि रेलवे ने फिर से आरटीएस कॉलोनी की उन गलियों के मुहानें को बंद कर दिया जो गुरुनानक चौक से सेन्ट्रल स्कूल कि ओर जाती थी। इससे स्कूल के छुट्टी के समय ना केवल स्कूल के पास लम्बा जाम लग जाता है।बल्कि गुरुनानक चौक से तोरवा थाने की ओर आवागमन करने वाले राहगीरों के पसीने छूट जाते है। यही वजह है कि रेलवे कर्मचारीयों और उनके परिजनों को लम्बी दुरी तय कर बाजार, स्कूल, अस्पताल दूकान जाना पड़ रहा है। रेलवे कालोनियों के सड़कों पर लोहे का खूंटा नुमा बेरीयर लगा देनें कि वजह से ना तो तोरवा पुलिस इन गलियों मे रात्रि गस्त कर पाती है और ना ही आपातकालीन सूचना पर डायल 112 की टीम या फिर एम्बुलेंस ही इन क्षेत्रों तक पहुंच पा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वाले सर्वाधिक बच्चे भी इन्हीं कॉलोनी में रहते हैं जो सामने मौजूद केंद्रीय स्कूल के बावजूद लंबी दूरी घूम कर स्कूल पहुंच रहे हैं। जैसे ही यह गंभीर मामला जिला कलेक्टर अवनीश शरण के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसका जायजा लेकर निरीक्षण के लिए मौके पर तहसीलदार अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन सहित तोरवा थाना प्रभारी को भेजा। जिला प्रशासन के अधिकारियो ने कहा कि उन्होंने मौके का जायजा ले लिया है। रेलवे के द्वारा रास्तों को ब्लॉक कर देने की वजह से वाकई गंभीर समस्या निर्मित हो रही है। वहीं इसकी जानकारी जिला कलेक्टर को देंगे ताकि जल्द से जल्द रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात कर इसका निराकरण किया जा सके।

रेलवे के द्वारा तमाम बंद किए रास्तों को खुलवाने के लिए सर्व दलीय मंच के द्वारा लंबे समय से रेल प्रशासन से लड़ाई लड़ी जा रही है इस बार भी उन्होंने रास्ते को खुलवाने के लिए एड़ी चोटी एक करते हुए रेल प्रशासन के खिलाफ उग्र और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हालांकि इसके पूर्व मे भी कलेक्टर नें रेलवे को बंद किए गए रास्तो को खोलने के निर्देश दिये थे।बावजूद इसके कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए रेल प्रशासन अपनी जिद पर कायम है।जाँच के लिए पहुंची टीम जल्द ही रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी।जिसके बाद बंद किए गए रास्तो को खोलने पर जिला प्रशासन द्वारा पहल किया जायेगा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed