
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना के प्रकरणों (अप क्रमांक 316/24, 317/24, 329/24) में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। 29.जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि मानव तस्करी के फरार आरोपी ऋषभ बेरिसाल अपने परिजनों से मिलने हेमूनगर तोरवा आया हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर अति०पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीकी हेतु हेमूनगर तोरवा टीम भेजा गया, जहां आरोपी ऋषभ बेरिसाल पुलिस टीम को आते देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के साथ मिलकर 2 नाबालिक एवं 1 बालिक लड़कियों को अकेली पाकर बिक्री करने के लिए अपने साथ लेजाकर हेमूनगर में स्टेशन के पास खण्डहरनुमा मकान में बद करके रखना एवं अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के पकड़े जाने पर स्वयं फरार होना बताया। आरोपी विनय मलिक एवं रितिक कुमार को पूर्व में तीनों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी ऋषभ बेरिसाल घटना के बाद से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए लुक छिप रहा था। जिसके विरुद्ध उक्त प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिससे आरोपी ऋषभ बेरिसाल को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय से जारी था स्थायी वारंट।
पूर्व में 2 आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया है पेश
आरोपी 👇
01. ऋषभ बेरिसाल पिता विशाल बेरिसाल उम्र 25 वर्ष निवासी मरिमाई मंदिर के पास बापूनगर थाना तोरवा, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
