Wed. Oct 21st, 2026

अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 पुलिस आरक्षक निलबिंत

बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व घटित बलात्कार के प्रकरण में सरकंडा थाना में पदस्थ आरक्षक 888 सौरभ चौबे को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक की आपराधिक संलिप्तता पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये उसे निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं । एक अन्य प्रकरण में सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन के प्रकरण में आर. 729 नीलकमल सिंह राजपूत, सकरी थाना की संलिप्तता उजागर हुई है। आरक्षक को इस गंभीर कदाचरण के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा विभागीय सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पाये जाने पर एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर लगातार अनुशासनात्मक कार्यवाहियॉं की जा रही हैं। विगत दिनों लम्बे समय से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक 751 देव कुमार जगत को विभाग की सेवा से पृथक करने एवं आर. 437 शेखर मिंज को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed