
बिलासपुर,,,आज पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले के तोरवा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सलामी के उपरांत पुलिस बल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया । निरीक्षण में उत्तम वर्दी धारण करने वाले प्र.आर. 894 पवन मिश्रा, प्र.आर. 275 रीना प्रधान, आर. 604 गौरीशंकर निर्मलकर, आर. 811 प्रमोद चौहान, आर. 896 जितेन्द्र जाधव, आर. 1452 दूजराम पटेल एवं आर. 997 रवि विश्वकर्मा को पुरूस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये।


पुलिस की कार्यवाहियों के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में साइबर क्राईम, यातायात, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराध के प्रति जन जागरूकता हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर जागरूक करने समझाईश दी गई, ताकि साइबर अपराधों के प्रति लोग जागरूक हों और किसी प्रलोभन का शिकार न हों। थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश दिये गये। साथ ही गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, माफी बदमाशों की नियमित चेकिंग व उनकी गतिविधियों के आधार पर मूल्यांकन कर वर्गीकरण के निर्देश दिये गये। थाने में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रार्थीगण की समस्यायें गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार उपस्थित थीं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
