
बिलासपुर,,, सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर एक डॉक्टर द्वारा मरीज से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मामले की मरीज ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह पूरा मामला सरकंडा स्थित शासकीय आयुर्वेद अस्पताल का है.
सरकंडा शासकीय आयुर्वेद अस्पताल के डॉक्टर बृजेश सिंह पर फिस्टुला के इलाज के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है और उनके घूस मांगने का वीडियो भी आया है. शिकायतकर्ता हितेश साहू ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जयंत कुमार साहू को फिस्टुला के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान, उन्हें महंगी दवाइयां और ऑपरेशन के सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया. जब इलाज सफल हुआ तो डिचार्ज करते समय डॉक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगी ने रिश्वत मांगी. घूस मांगने के वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है की कितने ठसन से डॉक्टर और उनके सहयोगी मरीज के परिवार से पैसों की मांग करते हुए दिख रहे हैं. डॉक्टर के घूस मांगने की शिकायत मरीज के भाई ने अस्पताल प्रबंधन से की है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
