
बिलासपुर,,, जूना बिलासपुर स्थित विशाल इलेक्ट्रिकल्स के दुकान में काम करने वाले किशोर की लिफ्ट में फंस कर चली गई जान ,घटना बुधवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि विशाल इलेक्ट्रिकल्स के संचालक भरत हरियानी के घर पर जूना पारा निवासी सुमित केंवट उर्फ छोटू की मां भी काम करती है तो वहीं सुमित भी दुकान में काम करता था । बुधवार सुबह वह दुकान में मौजूद लिफ्ट के सहारे चौथी मंजिल पर सामान चढ़ा रहा था। आशंका है कि इसी दौरान लिफ्ट से उसने अपना सर बाहर निकाला होगा और उसका सर दीवार से जा टकराया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई ।

दुकान संचालक भरत हरियानी जब दुकान में पहुंचे तो उन्होंने लिफ्ट से खून बहता देखा। इसके बाद इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि लापरवाही और दुर्घटना वश हुए हादसे में सुमित केंवट की जान चली गई, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बाल श्रमिक विशाल इलेक्ट्रिकल्स में कैसे काम कर रहा था। हालांकि दुकान के संचालक अब लीपापोती कर रहे हैं कि सुमित केवट उनका कर्मचारी नहीं था,

बल्कि उसकी मां उनके यहां काम करती है और इसी वजह से वह उसे छोड़कर चली जाती है। जबकि सुमित केवट की उम्र 15-16 साल है और वह कोई बच्चा भी नहीं है कि उसकी मां उसकी देखभाल के लिए उसे छोड़कर जाए। दूसरी ओर दुकान संचालक यह भी कह रहे हैं कि उनके यहां काम करने के लिए छोटू कभी आता था कभी नहीं आता था। यानी दुकानदार के बयान में ही विरोधाभास है। इसलिए बाल श्रमिक से काम करवाने की वजह से दुकान संचालक पर भी कार्यवाही हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
