
थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
बिलासपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अपराधो एवं चाकूबाजी की घटनो पर अंकुश लगाने हेतु आपरेशन प्रहार के तहत कार्यावाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 19.03.24 को आरोपी (1) शैफ उर्फ सैफ खान पिता सलीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी फजलबाडा गांधी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को गांधी चौक के पास, (2) गौरव राज चौहान पिता शंभूराज चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को शनिचरी बाजार के पास, (3) मानु सिंह सोधिया पिता अशोक सिंह सोधिया उम्र 28 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लाक जी 24 बहतराई थाना सरकण्डा को बाल्मिकी चौक के पास लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते पकडा गया, जिसे धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
होली पर्व एवं चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की गुण्डागर्दी, अवैध कारोबार को बर्दाशत नही किया जाएगा। आने वाले समय में आपरेशन प्रहार को तेज कर शांति भंग करने वालो पर कडी कार्यवाही की जाएगी।
जप्ती:- लोहे का धारादार चाकू
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
