
तोरवा पुलिस एवं आर पी एफ की संयुक्त कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से कुल 11.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
थाना तोरवा की अवैध नशे पर कार्यवाही जारी
आरोपी विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घासीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 के आगे बुधवारी बाजार जाने रास्ता में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना तोरवा स्टाफ की टीम सूचनास्थल पहुंचकर आरपीएफ की टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घासीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा बताया जिसके कब्जे से 12.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,34,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है,
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , आरपीएफ कर्मपाल सिंह गुर्जर एस बी द्विवेदी,भरतलाल राठौर,रमेश पटेल नीरज ,आलोक ,पुरुषोत्तम भारद्वाज, आरपीएफ बिलासपुर आरक्षक यशपाल टंडन प्रमोद चौहान उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
