
बिलासपुर,,,सिलबट्टे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट विवाद होने पर सील लोढ़े से हमलाकर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्टार थाना सीपत अंतर्गत सनकी पति ने पत्नी से विवाद कर उसपर पत्थर के सील लोढ़े से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार सीपत नरगोडा निवासी टीकाराम श्रीवास अपनी पत्नी गिरजा बाई से रोजाना पैसों को लेकर विवाद करता था। जिसके चलते गिरजा बाई 12 वर्ष पहले अपने पति से अलग अपने दोनों बच्चों के साथ बिलासपुर बंधवापारा में किराए के मकान में रहने लगी। पता चला कि पूर्व में आरोपी पति टीकाराम ऑटो लेने के लिए अपनी पत्नी के जरिये समिति से समूह लोन लिया था। जिसका वो भरपाई नही कर रहा था। इसके अलावा पारिवारिक समस्या आने पर भी पति ने अन्य जगहों से कर्ज लिया था।जिसके चलते समिति के साथ अन्य कर्जदार भी मृतका गिरजा बाई को पैसे जमा करने दबाव बना रहे थे। वहीं मृतका ने कर्ज चुकाने के लिए गांव की जमीन बेचने पर अपने पति से चर्चा किया था। यही वजह थी कि महिला हरेली तिहार के दिन अपने पति से मिलकर बातचीत करने पति के घर पहुंची थी। जिससे आरोपी ने जमीन नही बेचने की बात पर विवाद करते हुए तैश में आकर पत्थर के सील लोढ़े से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल सीपत पुलिस ने आरोपी पति टीकाराम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
