
बिलासपुर,,, तारबहार थाना क्षेत्र के भारत माता स्कूल में नौकरी लगाने के नाम पर 6 अलग अलग लोगों से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला थाना तारबाहर आया हैं। टीआई तारबाहर गोपाल सतपति ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत माता स्कूल की लिपिक ग्लोरिया खलको और उनके पति पोरुष खलको ने अपनी ऊंची पहुंच बताकर स्कूल के 6 शिक्षकों से ढाई ढाई लाख यानी कि कुल 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।लिपिक और उसके जालसाज पति के झांसे में भारतमाता स्कूल के थॉमसन अंतोनि,अभिजीत दास, गौरव मिश्रा, मुकेश कश्यप, शिक्षक एवं इस्मिता श्रीवास्तव सभी शिक्षक आ गए। उन्हें ग्लोरिया ने बताया कि उनके पति पोरुष की नेताओं मंत्री से अच्छा खासा सम्बन्ध है।वैसे भी स्कूल में शासकीय अनुदान के तहत कुछ पद रिक्त है।जिसपर ग्लोरिया सभी 6 शिक्षकों की भर्ती करवा देगी। लेकिन उसके एवज में उन्हें एक एक शिक्षकों से ढाई ढाई लाख रुपये चाहिए। ऐसे में किसी स्कूल में शासकीय अनुदान के तहत नौकरी कौन नही पाना चाहेगा बस इसी लालच में आकर शिक्षकों ने बगैर कोई पड़ताल किये ढाई ढाई लाख रुपये इकट्ठा कर ग्लोरिया को 15 लाख रुपये बीते 22 मार्च को दे दिए। जब नौकरी नही मिली तो इस पूरे मामले की शिकायत थॉमसन अंतोनी ने थाना तारबाहर पहुंचकर की। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक के शिकायत पर लिपिक और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
