Sun. Nov 8th, 2026

पुरानी रंजिश पर बीच चौराहे पर मारा चाकू,, मौके पर युवक की मौत सरकंडा थाने में मामला हुवा दर्ज,,

बिलासपुर,,,छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मार कर युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना अंतर्गत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर विक्की साहू ने नरेंद्र चंद्राकार से विवाद करने लगा इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया और विक्की वहां से निकल गया।

साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा, फिर पीठ में घोंप चाकू

लेकिन थोड़ी देर बाद विक्की अपने साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में विक्की ने नरेन्द्र के पीठ में चाकू घोंप दिया। जिससे मौके पर ही नरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है, जहां उस पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed