
बिलासपुर,,, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर CBI ने आज सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। CBI की 8 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने आवास पर पहुंची थीं जिसके पास बाद सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि राजेन्द्र शुक्ला अपने नए निवास नए बस स्टैंड अभिलाषा परिसर के सामने रहने लगे हैं
टीम ने नए घर पर छापा मार कार्रवाई की और राजेंद्र
शुक्ल सहित तीन लोगों को कमरे में बंद कर दिया है
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाले में राजेंद्र शुक्ल
के सुपुत्र स्वर्णिम शुक्ला का नाम सामने आया था!इस मामले में नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके पीएससी घोटाले को अंजाम दिया था। राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपी है। बता दें कि राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। मामले की जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी टीम कार्यवाही कर रहि है
CBI की टीम ने घर के हिस्सों की जांच और जरूरी दस्तावेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि PSC फर्जीवाड़ा से संबंधित FIR की जांच की जा रही है। PSC घोटाले से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.12सिरगिट्टी में दो मासूमों से दरिंदगी पर बवाल: आरोपी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप, माताओं ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर लगाया संरक्षण देने और समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, तीन पर सवाल मगर कार्रवाई सिर्फ एक ASI पर…
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
