
बिलासपुर,,,जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे भी ऑटो व ई-रिक्शा चल रहे हैं, जो मासूम स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक परिवहन कर रहे हैं।


ऐसे असुरक्षित परिवहन करने वाले ऑटो पर आज यातायात के एडिशनल एस0पी0 श्री चंद्राकर के दिशा-निर्देश में यातायात के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा टीम बनाकर विशेष मुहीम चलाकर विभिन्न स्कूलों में ऐसे 37 ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई जिनके द्वारा क्षमता से अधिक और असुरक्षित रूप से स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक परिवहन करते पाए गए। हाल ही में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिले के समस्त प्राचार्य की बैठक ली गई

जिसमें उन्हें यह निर्देश दिया गया था कि इस बात पर ध्यान दें कि “आपके स्कूलों में परिवहन करने वाले वाहनों में बच्चे असुरक्षित आवागमन ना करें! इसी क्रम पर आज शहर के लगभग 20 स्कूलों आकस्मिक चेकिंग की गई, जिसमें 37 ऑटो पर क्षमता से अधिक बच्चों को परिवहन करते पाए जाने पर उक्त ऑटो पर विधि संगत कार्रवाई करते हुए 11,500 का चलाना कटा गया ,साथ ही ऐसे स्कूलों प्रबंधन को भी निगाह रखने की हिदायत दी गई। इस संबंध में यातायात एडिशनल एस0 पी0 नीरज चंद्राकर ने बताया

कि-हमारी टीम द्वारा प्रतिदिन निरंतर स्कूलों में क्षमता से अधिक बच्चे परिवहन करने वाले ऑटो ई रिक्शा पर कार्यवाही के साथ ही साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहो और मुख्य मार्गों पर लगे कैमरे की मदद से फुटेज के माध्यम से ई-चालान एवं नोटिस की कार्यवाही की जाएगी, हमारे द्वारा सभी स्कूल प्रबंधन को पलको को नोटिस भेज कर समझाइए भी दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
