
बिलासपुर,,, उसलापुर सकरी तहसील अंतर्गत विनायक प्लाजा का मामला इन दिनों सुर्खियों पर था ! निर्माण तिथी से ही इस व्यावसायिक इमारत को लेकर राजस्व विभाग सहित T.N.C में कई बार शिकायते हुई!


इसके बाद राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने लगातार नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर विनायक प्लाजा निर्माण पर बुलडोजर चलाया है।आज सुबह की कार्रवाई में विनायक प्लाजा के नाला की तरफ की दीवार को टीम ने तोड़कर गिरा दिया है। जानकारी देते चलें कि पिछले कई दिनों और महीनों से प्रशासन की तरफ से विनायक प्लाजा मालिक को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया। कलेक्टर के विशेष निर्देश और निगम आयुक्त के आदेश पर अतिक्रण दस्ता अलसुबह अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि विनायक प्लाजा निर्माण कार्य के समय से ही विवादों में है। दस्तावेजी जानकारी के अनुसार प्लाजा मालिक ने सड़क की तरफ सरकारी और पीडब्लूडी की जमीन पर निर्माण किया है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट का उल्लंघन करते हुए गोकने नाला के बहुत बड़े हिस्से पर कब्जा कर निर्माण किया है।
मालूम हो कि निर्माण के समय राजस्व प्रशासन ने नाम जोख कर नाला पर बनाए गए निर्माण को हटाया था। करीब 30 मीटर छोड़कर दीवार बनाए जाने का निर्देश दिया था। तत्कालीन समय निर्माण हटाए जाने के बाद विनायक प्लाजा प्रबंधक ने दुबारा नाला पर कब्जा कर दीवार बना दिया। जिसके चलते गोकने नाला की चौड़ाई घट गयी। पानी का बहाव रूकने लगा।

मामले में लगातार शिकायत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सकरी ने कई बार नोटिस भी जारी किया। मामले में विनायक प्लाजा ने भी आवेदन किया। लेकिन अवैध कब्जा पाए जाने पर प्रशासन ने आवेदन को खारिज कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने को कहा।
इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी कर सात जुलाई को अतिक्रमण हटाने टीम को रवाना किया। इसके पहले पुलिस प्रशासन को आवेदन कर बल भी मांगा।
आज सुबह निगम और राजस्व अमला बुलडोजर के साथ सुरक्षा के बीच सकरी स्थित गोकने नाला पर बनाए गए प्लाजा पहुंचा। इसके साथ ही गोकने नाला पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। मौके पर लोगों का हुजुम लगा है। निगम के तीन बुलडोजर बिना रोक टोक अपना काम कर रहे हैं।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
कार्रवाई पर कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि प्राकृतिक बनावट से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। लगातार शिकायत के बाद गोकने नाला को नापा जोखा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से कई बार पत्र भेजा गया । निगम प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है।
कलेक्टर ने कहा कि गोकने नाला पर किए गए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अभियान चलाकर ग्रीन बेल्ट पर किए गए कब्जे को हटाया जाएगा। इसी प्रकार नाला के बहाव से छेड़छाड़ करने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा। अमेरी में नाला के बहाव को सीधा करने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा। अभियान चलाकर गोकने नाला का सर्वेक्षण भी कराएंगे। इसके अलावा अन्य अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
