
बिलासपुर,,, मगरपारा स्थित किम्स अस्पताल के डाक्टर ने अपनी मां और भाई के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रापर्टी पर कब्जा और वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की है। डाक्टर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने डाक्टर भाई और उनकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
मगरपारा में रहने वाले डा वाई राजशेखर कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता डा वाईआर कृष्णा का निधन 2020 में हुआ। पिता की मौत के बाद उनके छोटे भाई वाई रविशेखर और मां वाई कमलाने फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रापर्टी और किम्स अस्पताल अपने नाम पर करा लिया।
इसकी शिकायत 2021 में सिविल लाइन थाने में की गई। इधर अतिरिक्त कलेक्टर ने जून 2022 में अपने आदेश कहा कि असत्य कथन करते हुए आदेश पारित करा लिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग शपथ पत्र में अलग-अलग बयान दिया है। इसी तरह उच्च न्यायालय में एक अलग शपथ पत्र दिया गया है।
डाक्टर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से ढाई साल से वेतन में भी गड़बड़ी की जा रही है। साथ ही सरकार को उनके वेतन की जानकारी दी जा रही है। इसका उन्हें टैक्स जमा करना पड़ रहा है। उन्होंने दस्तावेज के साथ पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
