
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे तारबहार स्थित घोड़ादाना प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक 118 बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बच्चों से पूछताछ कर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी।

अपने सामने उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी के कुछ पाठ पढ़ने कहा। पढ़ने की गति संतोषप्रद पाई गई। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष का भी अवलोकन किया। पांचवी की छात्राएं बुनियादी चीजें सीख रही थीं। कुछ सवाल देकर उनका हौसला बढ़ाया। दूसरी के बच्चों का खेल खेल में शिक्षा का अभ्यास कराया जा रहा था।

मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली। स्कूल की समस्याएं भी सुनी। बताया गया कि स्कूल में जगह की कमी है। उनका स्वयं का सामने में भवन है। लेकिन टॉयलेट एवं थोड़ी मरम्मत की जरूरत है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इनका मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चाकलेट बांटकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आरपी आदित्य, सहायक संचालक अनिल तिवारी, संकुल समन्वयक एवं सेजेस स्कूल की प्राचार्या उषा चन्द्रा भी उपस्थित थीं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.12घर में ‘गांजा कारोबार’ का विरोध पड़ा भारी! भाई और साथियों ने युवक-पत्नी को पीटा, पिता को भी मारी टक्कर; दो बार सकरी थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब एसपी से न्याय की गुहार…
Uncategorized2026.03.12कॉफी हाउस के बाहर ‘पार्किंग वार’! डीजी रैंक अफसर के अधिवक्ता बेटे को जड़ा थप्पड़, स्कॉर्पियो सवार युवक ने किया पीछा; सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा, शहर में चर्चा का बना विषय…
Uncategorized2026.03.12पूर्व गृहमंत्री के बेटे का ‘नशे में रौब’! दुकान में कार ठोकी, बुजुर्ग से मारपीट, फिर थाने में ही दिखाया दबदबा—समर्थक कार में बैठाकर ले गए, पुलिस देखती रह गई; वायरल वीडियो से कानून व्यवस्था और सियासी रसूख पर खड़े हुए गंभीर सवाल…
Uncategorized2026.03.11नशे के सौदागरों पर विवेक पांडेय की सख्ती, तखतपुर पुलिस का “प्रहार” पड़ा भारी — 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए, इलाके में नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा…
