
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है!

वहीं 06. अगस्त को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि D.L.S कॉलेज के पास मुरूम खदान में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है!

और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इसी प्रकार F.C.I गोदाम के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू रखकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं C.S.P (सरकडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी तोपसिह नवरंग के निर्देशन में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर D.L.S कालेज के पास आरोपी ननका साहू एवं F.C.I गोदाम के पास आरोपी मोहन यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
01. ननका साहू पिता रामजी साहू उम्र 19 वर्ष निवासी बसंत विहार गायत्री मंदिर के पास लिंगियाडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
02. मोहन यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
