
बिलासपुर,,, विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी निवासी मुरभट्ठा रोड जगन्नाथ चौक हेमूनगर तोरवा ने थाना आकर 07 अगस्त को लिखित में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत है। उक्त कंपनी बिलासपुर स्थित S.B.I बैंक के A.T.M मशीन का रखरखाव एवं मेटनेन्स का कार्य करती है कि 07 अगस्त को कंपनी से सूचना मिला की गांधी चौक S.B.I A.T.M में तकनीकी समस्या है! पैसे नहीं निकल रहा है। जिससे रायपुर से हेड क्वाटर गांधी चौक A.T.M मशीन खराब हे की सूचना पर गांधी चौक S.B.I का A.T.M जाकर सीसीटीवी फूटेज चेक किया जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा A.T.M मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। जिसे चेक करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम से 12700/- रु निकाल लिये हैं।
जिसमें गांधी चौक के एक मशीन में काला पट्टी लगा हुआ एवं दुसरे काला पट्टी लगने का निशान बना हुआ जिस पर सुबह करीब 09-00 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया तो देखा कि सुबह दो व्यक्तियों के द्वारा शटर बॉक्स में पट्टी लगाते दिखाई दे रहे थे। प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई जिनके द्वारा जिले में तत्काल घेराबंदी कर सदेहियों को पकड़ने निर्देशित किया गया।
थाना एवं A.C.C.U की संयुक्त टीम तैयार कर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास घेरा बंदी की गई! दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल कुमार, विपिन बिहारी शरण निवासी बिहार का रहने वाले बताये। जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर A.T.M के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर चोरी करना बताते हुये गांधी चौक स्थित S.B.I A.T.M में घटना को अंजाम देना स्वीकार किए। और चोरी किये रकम 12700 रू. एवं एक एक काला पट्टी आरोपी से बरामद कराये जिसे विधिवत् बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी S.R साहू S.C.C.U प्रभारी राजेश मिश्रा, बसंत राम साहू शोभित कैवर्त आर. गोकूल जांगड़े नूरूल कदीर एव तदबीर पोर्ते विशेष योगदान रहा है।

आरोपी 👇
राहुल कुमार पिता मनोज यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बेलदरिया थान हिसुआ जिला नवादा बिहार । 2. विपिन बिहारी शरण पिता उपेन्द्र कुमार भोला उम्र 38 वर्ष निवासी शाहोपुर थाना सिरदला जिला नवादा बिहार ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
