Sun. Nov 8th, 2026

खेती किसानी करने में बैगा परिवार को 20 जोड़ा निशुल्क दिया बैल

बिलासपुर,,, जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग बिलासपुर द्वारा कोटा विकासखंड के ग्राम नागचुवा एवम धुमा के विशिष्ट पिछड़ी जनजाति के बैगा हितग्राहियो को घुमंतू पशुओ को कृषि कार्य के लिए 20 जोड़ी बैल बनाकर निःशुल्क वितरित किया गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैल जोड़ी का वितरण किया गया। बैल मिल जाने से अत्यंत पिछड़ी जनजाति बैगाओ की खेती किसानी का राह आसान होगा। यह वितरण कार्य ग्राम पंचायत नागचुवा की सरपंच ईश्वरी बाई खुसरो एवम धुमा उपसरपंच संतोष बघेल की अध्यक्षता में किया गया। पशुधन विकास विभाग से संयुक्त संचालक डॉ जी.एस.एस.तंवर के निर्देशन में डॉ.बी.पी.सोनी, अतिरिक्त उपसंचालक,डॉ. अनिमेष जायसवाल,वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, डॉ राजकमल कुर्रे पशु चिकित्सक ,बी.एस शाक्या सहायक पशु चिकित्सा छेत्र अधिकारी, पंकज पाटले, अमरसिंह, विनोद मीका, सुरेश बंजारे, रामसनेही पटेल, जगदीश बंजारे, शिव जगत उपस्तिथ थे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed